आपके लिए पेश है जनसंख्या वृद्धि पर निबंध हिंदी में (jansankhya vriddhi par nibandh) इस निबंध में जनसंख्या वृद्धि के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

Jansankhya Vriddhi Par Nibandh

आप जनसंख्या वृद्धि पर निबंध PDF (increasing population essay in hindi PDF) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


जनसंख्या वृद्धि की समस्या निबंध

भूमिका : हमारा भारतवर्ष वैसे तो हर क्षेत्र में बहुत प्रगति कर रहा है लेकिन फिर से यह अनेक समस्याओं से घिरा हुआ है। 15 अगस्त, 1947 की स्वतन्त्रता प्राप्ति के साथ ही हमारा देश अनेक आर्थिक समस्या से जूझ रहा है, जिनमें एक प्रमुख समस्या है-दिन-रात जनसंख्या वृद्धि।

भारत की जनसंख्या : हमारे देश की जनसंख्या दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रही है। परिणामस्वरूप आज हमारे देश की कुंल जनसंख्या 135 करोड़ के आँकड़े को पार कर चुकी है। जनसंख्या के आधार पर आज हमारा देश चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारण : जनसंख्या वृद्धि के अनेक कारणों में दो कारण मुख्य हैं। पहला कारण है बाह्य तथा दूसरा कारण है आन्तरिक। बाह्य कारणों में है सन् 1947 का भारत-विभाजन। उस समय अनगिनत शरणार्थी भारत में आकर बस गए और फिर उसके बाद समय-समय पर विदेशी भी भारत में आकर बस रहे हैं जिसके कारण भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है। आन्तरिक कारणों में है-जन्मदर का तेजी से बढ़ना तथा मृत्युदर का नीचे गिरना। इस असंतुलन का मुख्य कारण है लोगों की उज्ञानता तथा अशिक्षा। आज भी नीचे तबके के लोग बच्चों को भगवान की इच्छा मानकर पैदा करते रहते हैं और इसके दुष्परिणामों की चिन्ता नहीं करते। मृत्युदर कम होने के कारण है स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सुविधाओं में निरन्तर सुधार होना, शिश मृत्युदर में कमी होना।

जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम : इस समस्या का हम भारतीयों को निरन्तर सामना करना पड़ रहा है। प्रतिव्यक्ति आमदनी कम होना, जनसंख्या का धरती पर अत्यधिक दबाव, जीवन-स्तर में गिरावट, चिकित्सा तथा शिक्षा सुविधाओं की कमी, अन्न की कमी, बेकारी तथा बेरोजगारी की समस्या इत्यादि सभी जनसंख्या वृद्धि की ही देन है। इन समस्याओं से छुटकारा हम तभी पा सकते हैं, जब हम तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या पर रोक लगाएँगे। हमारा देश भूखमरी, बेरोजगारी, निर्धनता, भिक्षावृत्ति तथा अनेक सामाजिक तथा आर्थिक बुराइयों से छुटकारा भी जनसंख्या पर रोक लगाकर ही पा सकता है। हमारी प्रगति तब तक बेकार है जब तक हम जनसंख्या वृद्धि पर रोक नहीं लगा सकते।

समस्या का समाधान : समय-समय पर अनेक अर्थशास्त्रियों तथा समाज-सुधारकों ने इस समस्या को सुलझाने के उपाय बताए हैं । उनके अनुसार इस समस्या का निदान देश में आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति लाकर ही किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विवाह आयु निश्चित करना, दो से अधिक बच्चों पर रोक लगाना, परिवार-नियोजन, शिक्षा, जागरूकता, नारी-शिक्षा, लड़का-लड़की समानता आदि को प्रोत्साहित करके तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर भी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

निष्कर्ष : परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए समाज सेवी संस्थाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। हमारे राजनेताओं को भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। तभी हम इस समस्या से ऊपर उठ सकते हैं नहीं तो एक समय ऐसा आएगा जब इस धरती पर रहने के लिए किसी को भी पर्याप्त स्थान नहीं मिलेगा तथा लोगों को मजबूरीवश बिलों में रहना पड़ेगा।


जनसंख्या वृद्धि की समस्या निबंध PDF

जनसंख्या वृद्धि निबंध PDF (population essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

प्रदुषण की समस्या पर निबंध हिंदी

दहेज प्रथा पर निबंध हिंदी

बेरोजगारी पर निबंध हिंदी

निरक्षरता एक अभिशाप पर निबंध

अकाल एक भीषण समस्या निबंध हिंदी

करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post