आपके लिए पेश है पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निबंध हिंदी में (pandit jawaharlal nehru essay in hindi) इस निबंध में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

pandit jawaharlal nehru essay in hindi

आप पंडित जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


पंडित जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध

प्रस्तावना : पंडित जवाहरलाल नेहरु स्वतन्त्र भारत के निर्माता तथा प्रथम प्रधानमन्त्री थे। वे एक सच्चे कर्मयोगी, राष्ट्रनायक तथा विश्व-शान्ति के अग्रदूत थे। उन्होंने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए महात्मा गाँधी के नेतृत्व में कार्य किया।

जन्म व शिक्षा : पंडित नेहरु का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद के एक अत्यन्त सम्पन्न परिवार में हुआ था। आपके पिता पं मोतीलाल नेहरु इलाहाबाद के एक प्रसिद्ध वकील थे। वे बड़े धनवान कश्मीरी ब्राह्मण थे। आपकी माता का नाम स्वरूप रानी था। पं. जवाहरलाल की प्रारम्भिक शिक्षा अंग्रेज शिक्षकों द्वारा घर पर ही हुई थी। सन्‌ 1904 में इन्हें उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड भेज दिया गया। सन्‌ 1907 में आपने ट्रिनिटी कॉलेज से बी. एस.सी. की डिग्री प्राप्त की। सन्‌ 1912 में ये वकालत पास करके भारत लौटे। भारत लौटकर ये अपने पिता के साथ इलाहाबाद में वकालत करने लगे।

विवाह एवं राजनीतिक जीवन : सन्‌ 1916 में जवाहरलाल नेहरु का विवाह श्रीमति कमला नेहरु के साथ हुआ था और 1917 में उनकी पुत्री इन्दिरा ने जन्म लिया। सन्‌ 1915 में नेहरू जी ने राजनीति में प्रवेश किया। सन्‌ 1919 में 'किसान आन्दोलन' तथा 1921 में 'असहयोग आन्दोलन' में हिस्सा लेने के लिए नेहरु जी को जेल भी जाना पड़ा। विदेशी वस्तु का बहिष्कार आन्दोलन में हिस्सा लेने के कारण उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा। सन्‌ 1928 में आप “अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस” में सभापति चुने गए। सन्‌ 1931 में नेहरु जी के पिता पं. मोतीलाल नेहरु तथा सन्‌ 1936 में आपकी पत्नी कमला नेहरु का देहान्त हो गया।. उसके बाद इनकी माँ भी चल बसी।

अनेक महापुरुषों के सहयोग से 15 अगस्त, 1947 को भारत अंग्रेजों की दासता से स्वतन्त्र हो गया। तब आप सर्वसम्मति से भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री चुन लिए गए। इसी दौरान आपने पंचवर्षीय योजनाएँ आरम्भ करके अनेक बड़े-बड़े बाँध बनवाएँ और उद्योग स्थापित किए। युद्ध के कगार पर खड़े विश्व को उन्होंने शान्ति का मार्ग दिखाया। नेहरु जी एक मेधावी लेखक व वक्ता भी थे। आपने 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' नामक पुस्तक लिखी है। नेहरु जी को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरु' कहते हैं। हर वर्ष उनका जन्मदिन 14 नवम्बर को “बाल-दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

मृत्यु : 27 मई, सन्‌ 1964 को प्रातः 7 बजे दिल का दौरा पड़ने से नेहरु जी का स्वर्गवास हो गया। दिल्‍ली में उनकी समाधि राजघाट के समीप 'शान्ति वन' नाम से प्रसिद्ध है। 'तीन मूर्त्ति भवन' नेहरु जी का स्मारक है। आज नेहरु जी हमारे बीच नहीं है, फिर भी वे हमारी यादों में सदा अमर रहेंगे।


पंडित जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध PDF

पंडित जवाहरलाल नेहरू निबंध PDF (pandit jawaharlal nehru essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे ।

Click Here To Download


Read

झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध

कल्पना चावला पर निबंध हिंदी में

सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध हिंदी में

महात्मा गाँधी पर हिंदी निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post