आपके लिए पेश है कल्पना चावला पर निबंध हिंदी में (kalpana chawla essay in hindi) इस निबंध में कल्पना चावला जी की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

kalpana chawla essay in hindi

आप कल्पना चावला हिंदी निबंध PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


कल्पना चावला हिंदी निबंध 

जीवन-परिचय : कल्पना चावल का जन्म सन्‌ 1961 में हरियाणा राज्य के 'करनाल' जिले में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा टैगोर बाल विद्यालय से हुई थी। अपने बाल्यकाल से ही कल्पना एक होनहार, बुद्धिमती तथा बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं।

शिक्षा : जब कल्पना ने पंजाब विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकी (ऐअरोनॉटिक्स) में दाखिला लिया था, उस समय वैमानिकी में वह अकेली छात्रा थी। उनकी प्रारम्भ से ही विज्ञान में गहन रुचि थी। उनके अध्यापक भी उनकी प्रशंसा करते थे। वह हमेशा अन्तरिक्ष में जाने का सपना देखती थी। उनके पिता ने सदा ही उन्हें प्रोत्साहित किया।उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह विदेश भी गई थी। सन्‌ 1984 में कल्पना ने अमेरिका में स्थित "टेक्सास विश्वविद्यालय" से वायु-आकाश इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद कल्पना ने "कोलोरोडो विश्वविद्यालय" से डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की । इसके बाद कल्पना ने "नासा" में स्थित "एम्स अनुसंधान केन्द्र" में अपनी जीवनवृत्ति प्रारम्भ की।

अन्तरिक्ष यात्रा : सन्‌ 1993 में कैलिफोर्निया के ओवरसैट पैठाटैन्क की वे उप-चेयरमैन बन गई। अगले ही वर्ष नासा द्वारा अन्तरिक्ष यात्री के रूप में उन्हें स्वीकार कर लिया गया। सन्‌ 1995 में वह अन्तरिक्ष की सदस्य बन गई। अन्तरिक्ष में जाना उनके जीवन का सपना भी था और लक्ष्य भी। 16 जनवरी, 2003 को कल्पना चावला को अन्तरिक्ष में जाने का एक और अवसर प्राप्त हुआ। उनके साथ सात और यात्री थे। अन्तरिक्ष कार्य सफलतापूर्वक निबटाकर वह पृथ्वी पर लौट रही थी। दुर्भाग्यवश 2 लाख फुट की ऊँचाई पर “कोलाम्बिया” नामक उसका अन्तरिक्ष शटल क्षतिग्रस्त हो गया और कल्पना चावला मृत्यु को प्राप्त हो गईं।

मृत्यु : कल्पना की असमय मृत्यु के समाचार ने उसके अध्यापक, साथियों, परिजनों और विशेषकर नासा के स्टॉफ को दुख के सागर में डुबो दिया। पूरा विश्व शोक में डूब गया और सारा संसार स्तब्ध रह गया। कल्पना चावला "औरत की शक्ति" का प्रतीक हैं, जिसने जो लक्ष्य रखा उसे पाया भी। भगवान करे, उनकी आत्मा स्वर्ग में शान्ति के साथ रहे।


कल्पना चावला हिंदी निबंध PDF

कल्पना चावला निबंध PDF (kalpana chawla essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे ।

Click Here To Download


Read

झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध

सुभाष चन्द्र बोस पर निबंध हिंदी में

पंडित जवाहरलाल नेहरू पर हिंदी निबंध

महात्मा गाँधी पर हिंदी निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post