आपके लिए पेश है ईद पर निबंध हिंदी में (eid essay in hindi) इस निबंध में ईद की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

eid essay in hindi

आप ईद निबंध हिंदी PDF (eid festival essay in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


ईद निबंध हिंदी

प्रस्तावना : हमारा भारत देश त्यौहारों का देश है, जहाँ सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्यौहारों को खुशी व उल्लास के साथ मनाते हैं। ईद मुसलमानों का मुख्य त्यौहार है। ईद का सम्बन्ध "हजरत मुहम्मद साहब" से है, जो इस्लाम-धर्म के प्रवर्तक थे । ईद एकता, प्रेम तथा भाईचारे का त्यौहार है।

ईद का रूप : ईद का त्यौहार एक साल में दो बार आता है। एक ईद का नाम (मीठी ईद) "ईद-उल-फितर" है तो दूसरी ईद का नाम (बकरीद) "ईद-उल-जुहा" है मुसलमानों के लिए ईद का त्यौहार मनाने का एक निश्चित समय होता है, क्योंकि यह वर्ष के विशेष महीने में चाँद के दिखाई देने पर निर्भर करता है।

ईद-उल-फितर : यह ईद “मीटी ईद” कहलाती है, क्योंकि यह शाकाहारी ढंग से मनायी जाती है। इसे "ईद-उल-मिलाद" का नाम भी दिया गया है।  इस दिन 'सेवइयाँ' तथा मिठाईयाँ आदि खाने-खिलाने की परम्परा है। ईद के एक महीना पहले रमजान का पवित्र महीना आता है, जिसमें मुसलमान "रोजे" रखते हैं वे सूर्योदय से पहले “शहरी” खा-पीकर दिनभर रोजा रखते हैं और शाम की नमाज के समय रोजा खोलते हैं। इन दिनों मुसलमान पाँच समय नमाज पढ़ते हैं, दीन-निर्धनों को दान देते हैं तथा पुण्य के कार्य करते हैं। उसका विश्वास है कि रमजान के पूरे महीने रोजा (व्रत) रखने से मनुष्य नरक में जाने से बच जाता है।

ईद-उल-जुहा : यह “बकरीद” भी कहलाती है तथा यह ईद 'मांसाहारी' ईद है। ऐसा लोगों का मत है कि मुसलमानों के पैगम्बर हजरत इब्राहिम, जिनके वंशज हजरत मुहम्मद साहब थे। उनको खुदा की आज्ञा हुई कि वे अपने बेटे की बलि दें। अल्लाह के आदेशानुसार जब हजरत ने अपनी आँखों पर पट्टी बाँधकर अपने बेटे की बलि दी तभी खुदा का ऐसा चमत्कार हुआ कि वहाँ बलि के लिए खुदा का "दुम्बा" आ गया। तभी से मुसलमान लोग बलि के लिए बकरा चुनते हैं और बकरे को हलाल करके उसका माँस प्रसाद के रूप में सभी मित्रों तथा सम्बन्धियों में बाँटते हैं।

ईद मनाने की विधि : ईद के दिन सभी मुसलमान प्रातः उठकर, नहाधोकर नए कपड़े पहनते हैं। फिर ईदगाह जाकर नमाज अदा करते हैं। एक-दूसरे के गले मिलकर "ईद मुबारक" कहते हैं। सभी एक-दूसरे को मिठाईयाँ उपहार, कार्ड्स आदि देते हैं तथा मुबारकवाद के संदेश देते हैं।

संदेश : ईद खुशियों का त्यौहार है। यह सभी को आपस में मिलकर सद्भाव से रहना सिखाता है। अल्लाह की मर्जी को हर इंसान को मानना चाहिए तथा कभी भी किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए।

निष्कर्ष : हर त्यौहार अपने साथ एकता, मिलन तथा सद्भावना का संदेश लेकर आता है। यदि हम सभी “ईद” जैसे शुभ त्यौहार की पवित्र भावना को अपने जीवन में उतार लें तो हर व्यक्ति का जीवन आनन्दमय तथा उल्लासमय हो जाएगा।


ईद निबंध हिंदी PDF

ईद हिंदी निबंध PDF (eid essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

रक्षा बंधन पर निबंध हिंदी

दशहरा पर निबंध हिंदी में

दीपावली पर निबंध हिंदी में

होली पर निबंध हिंदी

क्रिसमस पर निबंध हिंदी में

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post