आपके लिए पेश है क्रिसमस पर निबंध हिंदी में (christmas essay in hindi) इस निबंध में क्रिसमस की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

christmas essay in hindi

आप क्रिसमस हिंदी निबंध PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


क्रिसमस निबंध हिंदी

प्रस्तावना : जब संसार में अत्याचार तथा पाप बढ़ जाते हैं और लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं तब इस संसार में कोई-न-कोई ऐसा महान पुरुष जन्म लेता है जो अपने जीवन को न्योछावर करके संसार का कल्याण करता है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, ईसा आदि महान आत्माएँ इस संसार में आए थे, जिन्होंने संसार को बुराईयों से मुक्त कराया। इसी प्रकार "ईसा मसीह" ने भी इस संसार को बैर-द्वेष की भावना से मुक्त कराया।

ईसा मसीह का जन्म काल : ईसा का जन्म आज से करीब दो हजार वर्ष पूर्व 25 दिसम्बर को हुआ था। इसीलिए ईसाई समुदाय के लोग ईसा का जन्मदिन 25 दिसम्बर को “बड़ा दिन” के रूप में मनाते हैं। ईसा का जन्म "बेतहलम" नामक छोटे से गाँव में हुआ था, जो फिलिस्तीन देश के प्रसिद्ध नगर जेरूशलम के पास स्थित है। उनके पिता का नाम 'जोजफ' और माता का नाम 'मरियम' था। वे यहूदी जाति के थे।

ईसा मसीह के उपदेश : ईसा ने लोगों को भाई-चारे का संदेश दिया था। उनका कहना था कि ईश्वर एक है और हम सब उसकी सस्तानें हैं। मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। ईसा के उषदेशों का लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। लोग उन्हें ईश्वर का अवतार मानकर उनकी पूजा करने लगे। लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और वे ईसा की निंदा करने लगे। ईसा मसीह को फॉँसी दे दी गई। फॉँसी पर झूलते ईसा ने कहा, “हे ईश्वर, ये लोग अज्ञानी हैं इनको तो पता ही नहीं कि ये क्या अनर्थ कर रहे हैं? इनकी बुद्धि को सुधार कर इनके अपराधों को क्षमा करो।”

ईसा आज संसार में हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी वे अमर हैं और उनकी इसी अमरता को जीवित रखने के लिए हर वर्ष 25 दिसम्बर को उनका जन्मदिवस ईसाइयों में सबसे बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।

उत्सव मनाने की विधि : इस दिन की तैयारियाँ कई दिनों पहले से ही आरम्भ हो जाती है। सुबह-सुबह लोग नहा-धोकर गिरिजाघरों में जाते हैं ईसा की पूजा अर्चना करते हैं तथा उनकी प्रतिमा के सामने मोमबत्तियाँ जलाते हैं। सभी अपने मित्रों में केक, मिठाईयाँ तथा उपहार आदि बाँटते हैं। घरों में क्रिसमस पेड़ लगाए जाते हैं तथा उन्हें सजाया जाता है। पूरा दिन खुशी और उल्लास में ही बीतता है।

उपसंहार : ईसाई धर्म के प्रमुख सिद्धान्त, प्रेम, भाईचारा, दया, परोपकार, क्षमा तथा सेवाभाव है। आज संसार भर में ईसाई धर्म के प्रचारक सेवाभाव में जुटे हुए हैं। निर्धनों की सहायता करना, अनाथों को आश्रय देना, अस्पतालों में रोगियों का इलाज और सेवा करना ईसाई धर्म के मूल सिद्धान्त हैं। यही उपदेश ईसा ने दिए थे। ईसा के उपदेश हर पल इंसान को सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं।


क्रिसमस निबंध हिंदी PDF

क्रिसमस हिंदी निबंध PDF (christmas essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

रक्षा बंधन पर निबंध हिंदी

दशहरा पर निबंध हिंदी में

दीपावली पर निबंध हिंदी में

होली पर निबंध हिंदी

ईद पर निबंध हिंदी में

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post