आपके लिए पेश है विजयदशमी दशहरा पर निबंध हिंदी में (dussehra essay in hindi ) इस निबंध में दशहरा की काफी सारी जानकारी दी गयी है (dussehra par nibandh)।

dussehra essay in hindi

आप दशहरा हिंदी निबंध PDF (dashara per nibandh) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


दशहरा निबंध हिंदी 

प्रस्तावना : भारतभूमि त्यौहारों की भूमि है। विजयदशमी भारतीयों का एक पुनीत, सांस्कृतिक तथा धार्मिक पर्व है। इस दिन भगवान राम ने दस सिर वाले असुर रावण का वध किया था इसीलिए इसको “दशहरा” कहा जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की तथा बुरे पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसीलिए इसे "विजयदशमी" भी कहते हैं।

मनाने की तिथि : यह त्यौहार प्रतिवर्ष अश्विन्‌ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। उत्तरी भारत में यह “विजयदशमी” के रूप में तथा बंगाल में “दुर्गा पूजा” के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार शरद्‌ ऋतु का त्यौहार है।

दशहरा मनाने का प्रयोजन : यह पर्व श्री राम भगवान की रावण पर विजय का प्रतीक है। रामचन्द्र जी ने रावण का वध इसी दिन किया था। इसी दिन विभीषण को लंका का राज्य सौंपा गया था। इसी दिन सीता को रावण के अत्याचारों से मुक्ति मिली थी। राजस्थान के क्षत्रिय लोग इसी दिन अपने हथियारों तथा घोड़ों की पूजा करते हैं। किसानों के लिए यह त्यौहार खेती उगाने से सम्बन्धित है।

दशहरा मनाने की विधि : दशहरा से पूर्व नवरात्रों में जगह-जगह रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें रामजी के जीवन की प्रमुख घटनाओं का नाट्य प्रदर्शन किया जाता है। दशहरा वाले दिन रावण-वध की लीला होती है। खुले मैदान में रावण, मेघनाद तथा कुम्भकर्ण के आतिशबाजी भरे पुतलों को जलाया जाता है। बड़े-बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है। बच्चे, जवान सभी नए-नए वस्त्र धारण करके इनका आनन्द लेते हैं। हिन्दू लोग घरों की सफाई करके दशहरे का पूजन करते हैं तथा बहने अपने भाइयों के कानो में नौरतें रखती हैं।

दशहरा का सांस्कृतिक महत्व : विजयद्शमी का त्यौहार हमारी सभ्यता तथा संस्कृति का प्रतीक है। इस दिन सैनिक और राजा युद्धाभियान करते हैं, व्यापारी लोग अपने व्यवसाय आदि के लिए दूसरे स्थानों को प्रस्थान करते हैं तथा विवाह, विद्या, यात्रा आदि शुभ कार्य आरम्भ किए जाते हैं। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। यह त्यौहार भारतीय समाज में नई चेतना, नए उत्साह, नई स्फूर्ति तथा नए जीवन संचार का प्रतीक है।

उपसंहार : प्रत्येक त्यौहार की अपनी मर्यादा होती है और वे अपने साथ कोई न कोई संदेश अवश्य लेकर आते हैं। हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि हम हर त्यौहार को उसके पवित्र तथा सहज रूप में मनाएँ।


दशहरा निबंध हिंदी PDF

दशहरा हिंदी निबंध PDF (dussehra essay in hindi) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

रक्षा बंधन पर निबंध हिंदी

दीपावली पर निबंध हिंदी में

होली पर निबंध हिंदी

ईद पर निबंध हिंदी में

क्रिसमस पर निबंध हिंदी में

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post