आपके लिए पेश है होली पर निबंध हिंदी में (holi essay in hindi) इस निबंध में होली की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

holi essay in hindi

आप होली निबंध हिंदी PDF (holi par nibandh in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


होली पर निबंध हिंदी

प्रस्तावना : भारतवर्ष में होली एक धार्मिक एवं सामाजिक पर्व माना जाता है परन्तु इसका राष्ट्रीय रूप अधिक व्यापक एवं गूढ़ है। यह त्यौहार वसंत-ऋतु के आगमन का सूचक है। यह त्यौहार एकता, मिलन तथा पवित्र प्रेम का प्रतीक है।

होली मनाने की तिथि : होली वसंत-ऋतु के आगमन में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को सारे भारतवर्ष में मनाई जाती है। पूर्णिमा को होली दहन होता है तथा दूसरे दिन रंग (फाग) खेला जाता है।

होली मनाने का प्रयोजन : होली के दिन उपलों तथा लकड़ियों के बड़े से ढेर में आग लगाई जाती है । इसका आधार भक्त प्रहलाद का आस्तिक जीवन है। स्वयं को सर्वशक्तिमान मानने वाले असुर हिरण्यकश्यपु ने अपने भक्त पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका की गोद में बिठाकर आग के हवाले कर दिया था क्योंकि प्रह्लाद शिव-भक्त था और उसका पिता नहीं चाहता था कि वह शिव की भक्ति करे । होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था परन्तु भगवान की भक्ति के जोर से प्रह्लाद तो बच गया किन्तु होलिका जल गई।

दूसरा कारण राष्ट्रीय है। यह नए अन्न के संग्रह की योजना से सम्बन्ध रखता है। फाल्गुन मास में चने पकने लगते हैं। तभी किसानों द्वारा चनों के पौधों को आग पर भूना जाता है। भुने हुए अधकच्चे दाने ही होलिका कहलाते हैं। इसलिए वर्ष के नवानन के त्यौहार को होलिका कहते हैं।

प्रेम का पर्व : होली के दिन की विशेष बात यह है कि इस दिन सभी छोटे-बड़े, ऊँच-नीच का भेद भूलकर एक ही रंग में रंग जाते हैं। श्रीकृष्ण, गोप तथा गोपिकाओं की होली तो जग-प्रसिद्ध है। आज भी राधा के गाँव “बरसाने” तथा श्रीकृष्ण के गोकुलग्रामवासी लोग पिचकारियों से होली खेलते हैं। कहीं-कहीं कपड़ों के कोड़ों या कीचड़ से भी होली खेलते हैं। इस उत्सव से बैर-भाव को भूलकर प्रेममाव को जगाने की शिक्षा मिलती है।

उपसंहार : आज के भौतिकवादी युग में कुछ लोगों ने इस त्यौहार को बदसूरत बना दिया है। लोग होली में मेल-मिलाप के स्थान पर लड़ाई-झगड़े करने लगते हैं। होली पर रंग लगाने के बहाने दूसरी स्त्रियों से छेड़छाड़ करते हैं, जो कभी-कभी गहरी लड़ाई का कारण बन जाता है। आज की आवश्यकता यह है कि हम सभी जीवन को खुशियों से भरने के लिए होली जैसे त्यौहार को उसके सहज तथा पवित्र रूप में मनाएं।


होली पर निबंध हिंदी PDF

होली निबंध हिंदी में PDF (holi essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

रक्षा बंधन पर निबंध हिंदी

दशहरा पर निबंध हिंदी में

दीपावली पर निबंध हिंदी में

ईद पर निबंध हिंदी में

क्रिसमस पर निबंध हिंदी में

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post