आपके लिए पेश है 26 जनवरी पर निबंध हिंदी में (republic day essay in hindi) इस निबंध में गणतंत्र दिवस पर काफी सारी जानकारी दी गयी है।

republic day essay in hindi

आप 26 जनवरी हिंदी निबंध PDF (26 january essay in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए (gantantra diwas essay in hindi)


26 जनवरी गणतंत्र दिवस हिंदी निबंध 

प्रस्तावना : प्रत्येक राष्ट्र के जीवन में राष्ट्रीय त्यौहारों का विशेष महत्व होता है। ये त्यौहार हमारे अन्दर देशभक्ति की भावना का संचार करते हैं। हम भारतीय अपने राष्ट्रीय पर्वों को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। 26 जनवरी भी ऐसा ही राष्ट्रीय पर्व है, जिसे "गणतंत्र दिवस" के रूप में जाना जाता है

गणतंत्र दिवस का परिचय : 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद तो हो गया था, लेकिन अभी तक हमारे देश का अपना संविधान नहीं था। इंग्लैण्ड का शासक ही सर्वोपरि था और वह ही भारत का गवर्नर जनरल नियुक्त करता था। यह तो भारत के हित में नहीं था। 26 जनवरी, 1950 को हमारा अपना संविधान लागू हुआ और भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित कर दिया गया। तभी से हम भारतीय 26 जनवरी को “गणतंत्र दिवस” के रूप में मनाते हैं।

26 जनवरी का ऐतिहासिक महत्व : इस दिन रावी नदी के तट पर कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। पं. जवाहरलाल नेहरू इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने नेहरू जी की अध्यक्षता में पूर्ण स्वतन्त्रता प्राप्ति को अपना लक्ष्य घोषित किया था। तभी से भारत को पूर्ण स्वतन्त्र कराने के लिए संघर्ष जारी रहा। 26 जनवरी के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसी दिन ही भारत का नवीन संविधान लागू किया गया । उस दिन लार्ड माउण्टबेटन गवर्नर जनरल के स्थान पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। 

गणतंत्र दिवस का समारोह : इस पर्व का आयोजन दिल्ली में बड़ी धूमधाम से किया जाता है। राष्ट्रपति की राजकीय सवारी निकलती है। राष्ट्रपति जल, थल और वायु तीनों सेनाओं की टुकड़ियों का अभिवादन स्वीकार करते हैं। इस दिन विभिन्‍न प्रदेशों की झाँकिया निकलती हैं। 26 जनवरी की सायं को सरकारी भवनों जैसे, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन आदि पर विशेष रोशनी की जाती है तथा आतिशबाजी भी की जाती है। देश के सभी गाँवों, नगरों, स्कूलों, विद्यालयों सभी जगह यह त्यौहार पूरे जोश से मनाया जाता है।

उपसंहार : हमारे वीरों ने अनेकों त्यागों तथा संघर्षों के पश्चात्‌ भारतमाता को स्वतन्त्र कराया है। इसलिए हम सबका यह कर्त्तव्य है कि हम इस अवसर पर यह प्रण करें कि भारत की स्वतन्त्रता तथा उसके संविधान की मर्यादा रखने के लिए हम अपना तन, मन, धन सबकुछ न्यौछावर कर देंगे।


26 जनवरी गणतंत्र दिवस हिंदी निबंध PDF

26 जनवरी हिंदी निबंध PDF (republic day essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

15 अगस्त पर निबंध हिंदी

शिक्षक दिवस पर निबंध

गाँधी जयंती पर निबंध

बाल दिवस पर निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post