आप सभी पाठको के लिए पेश है श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर हिंदी निबंध (atal bihari vajpayee nibandh) इस निबंध में वाजपेयी जी की काफी सारी जानकारी दी गयी है (atal bihari vajpayee biography in hindi)

atal bihari vajpayee nibandh

आप अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी निबंध की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


अटल बिहारी वाजपेयी निबंध 

प्रस्तावना : हमारे भूतपूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी 3वीं लोकसभा में खंडित जनादेश के बावजूद अपने प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के आधार पर 23-24 गुटो-दलों को साथ लेकर भारत के प्रधानमन्त्री बने थे।

जीवन-परिचय : श्री वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को शिन्दे की छावनी (मध्यप्रदेश) में हुआ था। इनके पिता श्री कृष्ण बिहारी वाजपेयी तथा माता श्रीमति कृष्ण देवी थीं। विद्यार्थी जीवन से ही श्री वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड गए थे। थोड़े समय बाद वे संघ के प्रचारक बन गए। इन्होंने 'जनसंघ” नामक राजनीतिक संस्था की स्थापना की है। श्री वाजपेयी एक कुशल वक्ता तथा ओजस्वी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। पूरा देश इन्हें राजनीतिक 'शिखर-पुरुष' के रूप में मानता है।। पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द्रशेखर तथा नरसिंह राव इन्हें अपना आदर्श मानते हैं। यहाँ तक कि विरोधी दल के नेता भी उनके प्रशंसक हैं।

महान वक्ता : श्री वाजपेयी के भाषण के शब्दों का चयन बहुत सुन्दर होता है। दृश्य खींचने का उनका कौशल तथा शब्दों के बीच में प्रभावपूर्ण तरीके से समय-समय पर रुकना उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करता है। श्री वाजपेयी जी ने भारत के अल्पसंख्यक को हमेशा ऊँचा स्थान दिलाने की कोशिश की है।

उनकी विशेषताएँ : श्री वाजपेयी महान हिन्दी प्रेमी हैं, लेखक हैं, पत्रकार हैं, बाल बह्मचारी हैं, आशुभवि है तथा कुशल राजनीतिज्ञ है। ये पूर्व जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वे लगभग 50 वर्षो से सांसद हैं। 11वीं लोकसभा में भी वे 13 दिन तक भारत में प्रधानमन्त्री रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त 4 अक्टूबर, 1977 को संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले वे पहले विश्व पुरुष हैं।

पुरस्कार : श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी अनूठी सेवाओं के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 25 जनवरी, 1992 को भारत सरकार ने उन्हें 'पदम्‌ विभूषण' से अलंकृत किया। 28 सितम्बर, 1992 को उत्तर प्रदेश के हिन्दी संस्थान ने श्री वाजपेयी जी को “हिन्दी गौरव” के सम्पान से सुशोभित किया। 16 अगस्त, 1994 को आप सर्वश्रेष्ठ सांसद के सम्मान “गोविन्द बल्लभपंत पुरस्कार” से अलंकृत किए गए हैं।  अटल बिहारी वाजपेयी जी को 27 मार्च 2015 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया ।

मृत्यु : अटल बिहारी वाजपेयी जी की मृत्यु 16 अगस्त 2018 को हुई तब वह 93 वर्ष के थे।

अटल बिहारी वाजपेयी निबंध PDF

अटल बिहारी वाजपेयी निबंध pdf (atal bihari vajpayee essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे ।

Click Here To Download


Read

इंदिरा गांधी पर हिन्दी निबंध

मेरा प्रिय कवि तुलसीदास हिंदी निबंध

डॉ भीमराव अंबेडकर पर हिंदी निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post