आपके लिए पेश है पर्वतारोहण पर निबंध हिंदी में (parvatarohan par nibandh) इस निबंध में पर्वतारोहण के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

parvatarohan par nibandh

आप पर्वतारोहण निबंध PDF (mountain climbing essay in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


पर्वतारोहण पर निबंध हिंदी

प्रस्तावना : मनुष्य तथा प्रकृति का परस्पर गहरा सम्बन्ध है। प्रकृति की गोद में आकर मनुष्य को शान्ति भी मिलती है तथा आनन्द भी मिलता हैं। तभी तो घुमक्कड प्रवृत्ति के लोग प्रकृति के रहस्यों को जानने के लिए कभी नदियाँ पार करते हैं तो कभी पर्वतों पर चढ़ते हैं। ये कार्य उसे आन्तरिक ज्ञान्ति देते हैं।

पर्वतारोहण का परिचय : पहाड़ों की चोटियों पर चढ़ना 'पर्वतारोहण' कहलाता है तथा जो व्यक्ति यह कार्य करता है, उसे 'पर्वतारोही' कहते हैं। इस भौतिकवादी युग में जब मनोरंजन के आधुनिक साधन हाथ पसारे मनुष्य को अपनी ओर बुलाते हैं वहीं कुछ व्यक्तियों के लिए पर्वतारोहण शौक भी है तथा अपने साहस को आजमाने का तरीका भी है। यह कार्य बहुत कठिन तथा जोखिम भरा है तभी तो दृढ़ इच्छा शक्ति तथा संयमी व्यक्ति ही पर्वतरोही बन सकता है।

हिमालय की प्रमुख चोटियों पर विजय प्राप्त करना : इस दुनिया में साहसी लोगों की कमी नहीं है तभी तो हिमालय की सबसे ऊँची चोटी 'एवरेस्ट' पर पहुँचकर संसार के कुछ साहसी लोगों ने अपनी हिम्मत का लोहा मनवाया है। कुछ साहसी लोगों ने 'कचनगंगा” पर भी अपनी विजय-पताका फहरायी है। पर्वतारोहण का कार्य अकेले नहीं किया जा सकता, अपितु इस कार्य के लिए दलबल के साथ चलना पड़ता है।

विश्व-प्रसिद्ध पर्वतारोही : कुछ प्रसिद्ध तथा साहसी पर्वतारोही ऐसे हैं जिनकी गाथाएँ आज भी लोगों को मुँह-जुबानी याद है। इनमें अंग्रेज पर्यटक सर जार्ज एवरेस्ट, हिलैरी, जनरल बूस, हावर्ड वैरी, इर्विन ओल्ड, कर्नल हंट, मैलोरी एवं भारतीय पर्यटक शेरपा तेनसिंह एवं बचेन्द्रीपाल मुख्य हैं। आजकल हर वर्ष अनेक साहसी युवा इस शौक को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

पर्वतारोहण के लिए प्रमुख सामग्री : पर्वतारोहण करते समय अपने साथ बहुत सी वस्तुएँ ले जानी पड़ती हैं। पर्वतारोही अपने साथ मोटे रस्से (कृत्रिम) हवा, जल, जंगली जीव-जन्तुओं से रक्षा के लिए अस्त्र, तम्बू, औजार, पहाड़ों के नक्शे, कैमरे तथा खाद्य सामग्री आदि लेकर चलते हैं। इसके अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा सामग्री भी पर्वतारोही अपने साथ ले जाते हैं। 

उपसंहार : पर्वतारोही अपने साथ अन्य सामान के साथ-साथ जान को हथेली पर लेकर पहाड़ों पर चढ़ते हैं। आज के युग में तो युवाओं के लिए यह एक मनोरंजक शौक बन गया है क्योंकि आज का युवा वर्ग खतरों का खिलाड़ी बन चुका है।


पर्वतारोहण पर निबंध हिंदी PDF

पर्वतारोहण निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

दूरदर्शन पर निबंध हिंदी

विज्ञानं के चमत्कार निबंध हिंदी

यदि बिजली न होती पर निबंध हिंदी

भूकंप पर निबंध हिंदी में

विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post