आपके लिए पेश है विज्ञान के चमत्कार पर निबंध हिंदी में (vigyan ke chamatkar essay in hindi) इस निबंध में विज्ञान के चमत्कार (vigyan ke chamatkar nibandh) के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

vigyan ke chamatkar nibandh hindi

आप विज्ञान के चमत्कार निबंध PDF (wonders of science essay in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


विज्ञान के चमत्कार निबंध हिंदी

प्रस्तावना : आज हम विज्ञान के युग में जी रहे हैं छोटी से छोटी वस्तु मतलब सुई से लेकर बड़ी से बड़ी रेल, वायुयान इत्यादि सभी विज्ञान की ही देन है। विज्ञान तो एक जादू की छड़ी के समान है जिसे घुमाते ही हमारी आवश्यकतानुसार वस्तु प्रकट हो जाती है।

चिकित्सा सम्बन्धी वैज्ञानिक आविष्कार : आज विज्ञान के चमत्कारों जैसे इंजेक्शन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड, शल्य चिकित्सा, सी.टी. स्कैन आदि के कारण ही छोटी-सी बीमारी से लेकर बड़े से बड़े घातक रोग तक का इलाज आसानी से किया जा सकता है। प्लास्टिक सर्जरी द्वारा वास्तविक अंगों के समान कृत्रिम यंत्र भी लगाए जा रहे हैं । कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक, जिसे "टेस्ट टूयूब बेवी" के रूप में जाना जाता है, विज्ञान की ही देन है तथा निसंतान लोगों के लिए एक आशा की किरण है।

यातायात सम्बन्धी आविष्कार : विज्ञान के जादुई आविष्कारों ने वर्षों की यात्रा को दिनों में तथा दिनों की यात्रा को घंटों में संभव कर दिखाया है। विज्ञान ने हमें वायुयान, जेटयान, कार, रेल, रॉकेट आदि उपहार देकर यातायात को बहुत आसान कर दिया है। सारा विश्व बहुत छोटा प्रतीत होने लगा है। चीन, जापान, अमेरिका, रूस आदि दूसरे देश न लगकर दूसरे शहर प्रतीत होते हैं। आज तो मानव चाँद पर भी पहुँच चुका है।

संचार-सम्बन्धी आविष्कार : विज्ञान के मुख्य आविष्कारों में बेतार के तार, टेलीफोन व तार आदि मनुष्य के लिए बहुत सुविधाजनक हैं। टेलीफोन द्वारा हम संसार में किसी भी कोने में बैठे अपने प्रियजन से घंटों बातें कर सकते हैं। बेतार के तार द्वारा सूचना पाते ही एक डूबते हुए जहाज को भी बचाया जा सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के लाभ : शिक्षा व ज्ञानवर्द्धन के क्षेत्र में भी विज्ञान ने विशेष योगदान दिया है। समाचार पत्र इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं क्योंकि इन्हें पढ़कर हर दिन पूरी दुनिया के बारे में जाना जा सकता है। मुद्रण-यंत्र के आविष्कार से छपाई-कार्य बहुत सरल हो गया है, जिसकी सहायता से कम से कम समय में ही किसी भी पुस्तक की अनगिनत प्रतियाँ छापी जा सकती हैं।

मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान का योगदान : विज्ञान की सबसे बड़ी देन विद्युत! है जिसके द्वारा आज अनगिनत यन्त्र चलाए जाते हैं। दूरदर्शन, चलचित्र, रेडियो, कम्प्यूटर, इंटरनेट सभी विद्युत से ही चलते हैं। इन साधनों ने हमारे जीवन को सुन्दर, सरस तथा मनोरंजनमय कर दिया है। ये हमारी धकावट को दूर भगाकर हमें तरोताजा कर देते हैं।

विज्ञान का विनाशकारी रूप : हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। विज्ञान ने भी मानव को विनाश के लिए भी बहुत-सी सामग्री दे दी है जैसे-अणु बम, नापाक बम, हाइड्रोजन बम इत्यादि। आतंकवादियों द्वारा दुनिया को तहस-नहस कर देने वाला सामान भी विज्ञान की ही देन है। आज विज्ञान के चमत्कारों तथा आधुनिक उपकरणों ने मानव को आलसी बना दिया है। वह हर कार्य के लिए मशीनों पर आश्रित हो गया है। जिसके कारण उसे अनेक बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

उपसंहार : इसमें दोष विज्ञान का नहीं है। यह तो मानव की बुद्धि तथा समझ पर निर्भर करता है कि वह विज्ञान के आविष्कारों का प्रयोग मांनव जाति के कल्याण के लिए करता है या फिर विनाश के लिए करता है। समझदारी तो इसी में है कि हम विज्ञान के आविष्कारों का प्रयोग अपनी उन्नति के लिए करें, दूसरों के विनाश के लिए नहीं।


विज्ञान के चमत्कार निबंध हिंदी PDF

विज्ञान के चमत्कार निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

दूरदर्शन पर निबंध हिंदी

पर्वतारोहण पर निबंध हिंदी

यदि बिजली न होती पर निबंध हिंदी

भूकंप पर निबंध हिंदी में

विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post