आपके लिए पेश है कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में (computer essay in hindi) इस निबंध में कंप्यूटर के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

computer per nibandh

आप कंप्यूटर निबंध PDF (hindi language computer essay in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


कंप्यूटर पर निबंध हिंदी

प्रस्तावना : आज के वैज्ञानिक युग में संगणक/कम्प्यूटर एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है। आज यह हमारी आवश्यकता बन चुका है। आज कम्प्यूटर सोच-विचार तथा हिसाब-किताब के वे सभी कार्य करता है जो केवल मानव मस्तिष्क ही कर सकता है। इसीलिए तो इसे "मस्तिष्क रूपी मशीन" कहना गलत न होगा।

कम्प्यूटर का आविष्कार : सन्‌ 1642 ई. में फ्रांस के कुशल वैज्ञानिक "ब्लेज पास्कल" ने संसार का प्रथम कम्प्यूटर निर्मित किया था, जिसकी कार्य प्रणाली बहुत सरल थी। तब से आज तक तरह-तरह की तकनीके खोजी जाने लगी है। सन्‌ 1680 में जर्मनी के वैज्ञानिक "विलियम लाइव निट्ज" ने एक ऐसे यंत्र का आविष्कार किया जो गणना करना, जुड़, घटा, गुणा, भाग यहाँ तक प्रतिशत तथा वर्ग मूल बनाने में भी सक्षम था। फिर 1801 में "जोजेफ एम जाक वार्ड" तथा 1872 में "चार्ल्स बेबेज" ने नई तकनीक से नवीन कम्प्यूटर बनाकर इस तकनीक को और अधिक विकसित किया।

भारत में कम्प्यूटर : भारतवर्ष में सर्वप्रथम 1964 में कम्प्यूटर का आगमन हुआ था। तब से आज तक भारत ने अनेक विकसित देशों से कम्प्यूटर आयात किया है। अमेरिका, रूस, जापान, ब्रिटेन आदि देशों से प्राप्त जानकारी हमारे लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। आज हमारे देश में कम्प्यूटर के उपयोग से कार्यक्षमता को काफी बढ़ावा मिल रहा है। अब तो हमारे अपने देश में भी कम्प्यूटर निर्मित होने लगे हैं।

कम्प्यूटर का प्रयोग : आज तो हर कार्य को करने के लिए हम कम्प्यूटर पर ही आश्रित हो चुके हैं। वेतन बिल, बिजली के बिल, बैंकिग, टिकट वितरण, डाक छाँटने, रेलमार्ग संचालन करने, परिवहन व्यवस्था, मौसम की जानकारी, व्यापार, चिकित्सा, मुद्रणकला, खेलों इत्यादि का कार्य कम्प्यूटर द्वारा ही किया जाता है। विविध परीक्षा बोर्डों में बैठने वाले अनगिनत परीक्षार्थियों की अंक-तालिका, रोल नंबर इत्यादि तैयार करना व उनकी उत्तर-पुस्तिकों को जाँचना कम्प्यूटर के द्वारा बहुत आसान हो गया है। प्रकाशन के क्षेत्र में तो कम्प्यूटर मील का पत्थर साबित हुआ है।

कम्प्यूटर के नुकसान : आज इसको बनाने वाला मानव स्वयं इससे इतना प्रभावित हो रहा है कि वह अपने मस्तिष्क का प्रयोग ही नहीं करना चाहता । कम्प्यूटर ने मनुष्य को पंगु कर दिया है । इससे कुछ हद तक बेरोजगारी भी बढ़ी है। बच्चे आजकल माँ-बाप से दूर हो गए हैं। वे बाहर के खेल छोड़कर कम्प्यूटर के खेलों में अधिक रुचि लेने लगे हैं, जिससे बच्चों में मोटापे की शिकायतें बढ़ रही हैं। कम्प्यूटर को यदि ठीक प्रकार से न चलाया जाए तो वह इतनी बड़ी-बड़ी गलतियाँ भी कर देता है जो असहनीय होती है। आज बड़े-बड़े व्यापारी व ऑफिसर इत्यादि अपने व्यापार की सारी गुप्त जानकारियाँ कम्प्यूटर में बचा कर रखते हैं गलती से वह गलत हाथों में चला जाए तो काफी नुकसान भी हो सकता है।

उपसंहार : कुछ कमियों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए तो कम्प्यूटर के लाभ उसकी हानियों पर बहुत भारी पड़ते हैं। सुचारु रूप से कार्य करने के लिए कम्प्यूटर से अच्छा कोई माध्यम नहीं है। अब यह हमारे हाथ में है कि हम इसे अपने लाभ के लिए प्रयोग करते हैं या फिर समय और सेहत के नुकसान के लिए।


कंप्यूटर पर निबंध हिंदी PDF

कंप्यूटर निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

चलचित्र (सिनेमा) के लाभ और हानियाँ निबंध हिंदी

वृक्षारोपण पर निबंध हिंदी

सह शिक्षा पर निबंध हिंदी

नारी शिक्षा पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post