आपके लिए पेश है चलचित्र के लाभ और हानियाँ निबंध हिंदी में इस निबंध में चलचित्र के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

cinema essay in hindi

आप सिनेमा पर निबध निबंध PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


चलचित्र के लाभ और हानियाँ निबंध

भूमिका : प्राचीनकाल में मनुष्य आखेट करके, पत्थरों से खेलकर, एक-दूसरे से बात करके अपना मनोरंजन करता था, लेकिन सभ्यता के विकास के साथ-साथ वैज्ञानिकों ने नए-नए आविष्कार किए। मनोरंजन के नए-नए साधन हमारे सामने आए, जिनमें से 'चलचित्र” भी एक है। यह विज्ञान का अत्यन्त आश्चर्यजनक तथा महत्त्वपूर्ण आविष्कार है।

चलचित्र का इतिहास : चलचित्र का अर्थ है चलता-फिरता चित्र। ये चित्र चलने के साथ-साथ बोलते भी हैं। ध्वनि तथा प्रकाश की सहायता से चलचित्र का आविष्कार किया गया है | चलचित्र की खोज का श्रेय अमेरिकन वैज्ञानिक 'एडीसन' को जाता है। प्रारंभ में ये चित्र मूक (बिना आवाज) होते थे। तत्पश्चातू इन चित्रों को आवाज देने के प्रयास किए गए। कुछ वर्षों बाद ाउप्टे” नामक वैज्ञानिक ने इस कार्य में सफलता प्राप्त की। आज इसका रंगीन तथा बढ़ा हुआ रूप भी हमारे समक्ष है।

मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन : हर व्यक्ति के लिए मनोरंजन आवश्यक है। इसके बिना जीवन नीरस और बेरंग लगता है, जबकि मनोरंजन से जीवन  में नवीन स्फूर्ति, नई शक्ति तथा जोश का संचार होता है। आज विज्ञान की बदौलत हमारे पास मनोरंजन के अनेक साधन हैं जैसे-दूरदर्शन, रेडियो, खेलकूद, चित्रकला, प्रदर्शनियाँ, बड़े-बड़े मेले इत्यादि। लेकिन इन सभी में चलचित्र सबसे सस्ता, सुगम तथा लोकप्रिय साधन है। चलचित्र ने नाटक, एकांकी तथा रंगमंचीय कलाओं का भी स्थान ले लिया है। चलचित्र के सदुपयोग से लाभ : चलचित्र के सदुपयोग द्वारा शिक्षा प्रसार तथा समाज-सुधार के कार्यों में बहुत अधिक सफलता प्राप्त की जा सकती है। बाल-विवाह, विधवा-विवाह उल्लंघन, बाल-श्रम, छुआछूत, जात-पात आदि कुरीतियों को चलचित्र के माध्यम से संदेशात्मक रूप में दिखाया जा सकता है। चलचित्रों के माध्यम से दर्शक उन विषयों पर विचार कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा कुछ जागरूक व्यक्ति बुराइयों के खिलाफ लड़ भी सकते हैं । चलचित्र पर दिखाई जाने वाली "डाक्यूमेन्ट्री फिल्मे" बहुत ज्ञानवर्धक होती हैं।

चलचित्र के दुरुपयोग से हानियाँ : हर वस्तु का दूसरा पहलू भी होता है। समझदार व्यक्ति चलचित्र का सदुपयोग करके यदि लाभान्वित हो रहे हैं तो कुछ नासमझ लोग इसके दुरुपयोग से नैतिक पतन के रास्ते पर जा रहे हैं। चित्रपट पर गन्दे, भद्दे तथा अश्लील नृत्य दिखाए जाते हैं, बेढ़ंगे हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं, जिनका दर्शकों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कुछ विद्यार्थी घर से भागकर या माता-पिता से झूठ बोलकर अश्लील चलचित्र देखने जाते हैं, जिसका उन पर कुप्रभाव पड़ता है । वे चोरी, डकैती, बलात्कार, अपहरण आदि की जो घटनाएँ देखते हैं, उन्हीं को अपने जीवन में अपनाने लगते हैं, जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है तथा चारित्रिक पतन भी होता है। अधिक चलचित्र हमारी सेहत पर भी बहुत प्रभाव डालते हैं। हमारी आँखों की रोशनी क्षीण होने लगती है तथा हमारे शरीर में आलस्य आ जाता है। 

उपसंहार : सिनेमा आज हमारे सामाजिक जीवन की आवश्यकता बन चुका है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम चलचित्र को अपने मनोरंजन के लिए देखते हैं या फिर उसके आदी ही हो जाते हैं।

चलचित्र के लाभ और हानियाँ निबंध PDF

चलचित्र के लाभ और हानियाँ निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

वृक्षारोपण पर निबंध हिंदी

सह शिक्षा पर निबंध हिंदी

नारी शिक्षा पर निबंध हिंदी

कंप्यूटर पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post