आपके लिए पेश है विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध हिंदी में (vigyan vardan ya abhishap essay in hindi) इस निबंध में विज्ञान वरदान या अभिशाप के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

vigyan vardan ya abhishap essay in hindi

आप विज्ञान वरदान या अभिशाप PDF (vigyan vardan ya abhishap par nibandh) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध

प्रस्तावना : इस विश्व में जितने भी पदार्थ हैं, उनके दो पक्ष अवश्य होते हैं। एक पक्ष सुखकारी होता है तो दूसरा पक्ष दुखदायी होता है। सूर्य, चाँद, अग्नि, जल, वायु आदि का रूप इन दोनों पक्षों में दृष्टिगत होता है। यही स्थिति विज्ञान की भी है। एक ओर वैज्ञानिक आविष्कारों ने हमारा जीवन आरामदायक बना दिया है, वहीं दूसरी ओर विज्ञान ने कुछ ऐसे भी कार्य किए हैं, जिनसे मानव जीवन को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञान का मानव जीवन में वरदान : विज्ञान के आधुनिक आविष्कार हमारे लिए अलादीन के चिराग के समान है, जिनसे हमारी सारी आवश्यकताएँ तुरन्त पूरी हो जाती हैं। इन्ही आविष्कारों के कारण स्थान की दूरी भी समाप्त हो रही है। अब महीनों की दूरी दिनों में तथा दिनों की दूरी घंटों में परिवर्तित हो चुकी है। टेलीफोन तार, बेतार के तार आदि वैज्ञानिक आविष्कारों से विश्व के एक कोने में घटित होने वाली घटनाओं के समाचार मिनटों में विश्व के दूसरे कोने में पहुँच जाते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में तो विज्ञान के आविष्कारों में एकदम काया पलट कर दी है। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी मशीनों की वजह से आज दुर्लभ बीमारियों पर डॉक्टरों ने विजय प्राप्त कर ली है। आज तो सारे अंग परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। कृत्रिम गर्भाधन इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। विज्ञान का सबसे बड़ा आविष्कार "बिजली" ने तो जैसे क्रान्ति ही ला दी है। पंखे, कूलर, ए.सी., कम्प्यूटर, टेलीविजन, बड़ी-बड़ी मशीने और न जाने कितनी अनगिनत वस्तुएँ बिजली से ही चालित हैं। कृषि के क्षेत्र में, मनोरंजन के क्षेत्र में और न जाने कितने क्षेत्रों में विज्ञान के चमत्कारों के हम ऋणी हैं।

विज्ञान एक अभिशाप : विज्ञान में जहाँ मानव-जीवन को सुखी बनाने की असीम शक्ति विद्यमान है, वहाँ कभी-कभी विज्ञान की विनाश लीला भी देखी जा सकती है। जहाँ एक ओर विज्ञान के आविष्कार जीवन को खुशियों से भर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आकाश में घरघराते वायुयान बमों की वर्षा करके इन खुशहाल घरों को श्मशान में परिवर्तित कर देते हैं। द्वितीय महायुद्ध में जापान के नागासाकी और हिरोशिमा नगरों में अमेरिकन बमबारों ने परमाणु बम फेंककर तमाम नगरों को नष्ट कर दिया था। शरीर के रोगों को दूर करने के लिए प्रयोग की जाने वाली बिजली चिकित्सा से स्वास्थ्य प्राप्त होता है, परन्तु जब कोई बिजली से चिपककर मर जाए, तो उसके लिए यही वैज्ञानिक चमत्कार सबसे बड़ा अभिशाप बन जाता है। वैज्ञानिकों ने मानव के हित के लिए अनेक प्रकार की मशीनों का आविष्कार कर दिया है। इन मशीनों पर एक-एक व्यक्ति काम कर सकता है। इससे समय तथा उत्पादन शीघ्र तथा उच्च स्तर का मापदंड तो स्थापित हुआ है, परन्तु साथ ही श्रम को भी हानि पहुँची है। इस मशीनी युग के कारण ही लाखो लोग बेरोजगार हो गए हैं। मिलों के लग जाने के कारण गाँव उजड़ते जा रहे हैं। आज वैज्ञानिक आविष्कारों ने हमे आलसी भी बना दिया है। आज तो हम बटन युग में जी रहे हैं। बस बटन दबाओ और मशीन अपना कार्य करना आरम्भ कर देती है। ये सब मशीने हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना रही हैं।

उपसंहार : वास्तव में विज्ञान वरदान भी है और अभिशाप है। यदि मानव विज्ञान का प्रयोग मानव जाति के हित के लिए करेगा तो वह वरदान सिद्ध होगा लेकिन यदि मानव ने इसका प्रयोग मानव के विनाश के लिए किया तो यह हमारे लिए अभिशाप बन जाएगा।


विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध PDF

विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध PDF (vigyan vardan ya abhishap essay in hindi PDF) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

दूरदर्शन पर निबंध हिंदी

विज्ञानं के चमत्कार निबंध हिंदी

पर्वतारोहण पर निबंध हिंदी

यदि बिजली न होती पर निबंध हिंदी

भूकंप पर निबंध हिंदी में

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post